राजनांदगांव गंडई पंडरिया. गंडई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरबसपुर के आश्रित ग्राम नेवासपुर के निवासी आत्माराम पिता भगेला जांगड़े उम्र 55 वर्ष का मंगलवार 18 फरवरी को सुबह 11 से 12 बजे के बीच हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। मृतक खेती किसानी का काम करता था।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिवार में कोई ग्राम पंचायत के वार्ड पंच के लिए चुनाव में खड़ा हुआ था। उसके हारने के बाद गम भुलाने के लिए घूमने के लिए गंडई आए हुए थे तभी बस स्टैंड के पास पहुंचा ही था कि अचानक गिर गया। बाइक चालक ने बताया कि बाइक क्रमाक सीजी 08 एडी 6242 में तीन लोग सवार थे जिसमें मृतक बीच में बैठा था। गाड़ी को अशोक जांगड़े चला रहा था। अंतिम सीट में बैठे मृतक के समधी ने बताया कि उनकी नाजूक हालत को देखते हुए उसे मोटर साइकिल से आनन-फानन में उतारा और कुछ देर बाद नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। नगर के बस स्टैंड के समीप मोटर साइकिल से गिरकर आत्माराम जांगड़े की मौके पर मौत हो गई।
