राजनांदगांव। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन में इंडियन रेडक्रास सोसायटी द्वारा सम्पूर्ण गतिविधियों एवं कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु किये गये प्रयासों तथा लॉकडाउन के दौरान प्रभावित लोगों के लिए मानवता एवं सहायता के लिए राजनांदगांव से सुशील जैन एवं प्रदीप शर्मा को सम्मानित किया गया।
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा द्वारा श्रेष्ठ वालेन्टियर के अंतर्गत चयनित राज्य स्तर पर प्रदीप शर्मा एवं जिला स्तर पर सुशील जैन को उत्कृष्ट सेवा कार्यो के लिए राज्यपाल पुरस्कार से प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटों देकर सम्मान किया गया। जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं जिलाधीश टी के वर्मा, सचिव डॉ. मिथलेश चौधरी, पूर्व सचिव श्री सुशील कोठारी, डॉ. अलिम सिद्दकी सहित रेडक्रांस के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बधाई दी। जिला रेडक्रास सोसायटी के सहसचिव सुशील जैन एवं प्रदीप शर्मा नगर की विभिन्न सेवाभावी संस्थाओं से जुडकर सेवाकार्यो में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए सेवा कार्य कर रहे है। इस अवसर पर सकल जैन समाज, ब्राम्हण समाज सहित अनेक सस्थाओं एवं शुभचिंतकों ने उनके उत्कृष्ठ कार्य हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
