राजनांदगांव नगरीय निकाय क्षेत्र में 11 फरवरी को हुए मतदान के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गांवों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सुबह से देर शाम तक प्रत्याशी प्रचार अभियान में पसीना बहा रहे हैं। नाच, गाना, बैनर, पोस्टर, डीजे का सहारा लेते हुए वोटर्स को रिझाने में लगे हैं। वहीं प्रत्याशियों को गांवों की समस्याओं को लेकर प्रत्याशियों को खरी-खोटी भी सुननी पड़ रही है। गांवों में जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है।
कुछ गांवों में तो प्रत्याशी को प्रचार के लिए घर तक नहीं आने की अपील करते हुए ग्रामीण दीवारों में पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं। पत्रिका टीम ने गुरुवार को राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के गांवों में दस्तक दी। टेड़ेसरा, इंदवानी सहित आसपास के गांवों में धीरी प्रोजेक्ट के तहत पर्याप्त पानी नहीं आने की शिकायत सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या को दूर नहीं कर रहे हैं।
भेड़ीकला गांव में तो युवा संगठन की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी राजकुमार अशोक देवांगन को घर तक प्रचार के लिए नहीं आने की अपील करते हुए पोस्टर चस्पा कर दिया गया है। प्रत्याशी का कहना है कि यह सब कांग्रेस की चाल है। विरोध करने का तरीका गलत है। पत्रिका टीम टेड़ेसरा पहुंची तो यहां भी प्रचार वाले वाहन नजर आए। टेडे़सरा जिपं क्षेत्र क्रमांक 3 से यहां कांग्रेस के दो नेता आपस में टकरा रहे हैं।
कांग्रेस ने इस क्षेत्र से पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भागवत साहू को अधिकृत किया पर पूर्व जिपं सदस्य अंगेश्वर देशमुख भी चुनाव मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशी कांग्रेस के नेताओं की फोटो लगाकर प्रचार कर रहे हैं। इसलिए वोटर्स कंन्फ्यूज हैं कि आखिर कांग्रेस ने किसे अधिकृत किया है। पत्रिका टीम जोरातराई पहुंची तो यहां पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाया। कहा कि नाली निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं
