राजनांदगांव । आयोजन समिति श्याम मित्र मंडल ग्राम मुसरा द्वारा 15 फरवरी को श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ग्राम मुसरा में शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें दोपहर 3 बजे एक विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। वहीं जयपुर से अखिलेश शर्मा, लखनऊ से माही पोलवाल, जयपुर से सोनू शर्मा शाम 7 बजे से भजनों की प्रस्तुती देंगे। आयोजन समिति तैयारी में जुटी हुई है। यह कार्यक्रम बाजार चौक मुसरा कला में होगा।
