दिग्विजय महाविद्यालय में “रिसर्च मेथोडोलॉजी” पर सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
राजनांदगांव । शासकीय दिग्विजय स्वाशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन एवं संयोजक डॉ. सोनल मिश्रा के मार्गदर्शन में पीएम उषा के अन्तर्गत, वनस्पति विज्ञान विभाग, एवं महिला सेल के संयुक्त तत्वावधान में “रिसर्च मेथोडोलोजी” विषय पर 5 से 13 फरवरी तक सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला के चतुर्थ दिवस दिवस मुख्य वक्ता के रूप में सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई, के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुभूति झा उपस्थित रहे ।
संयोजक डॉ. सोनल मिश्रा ने कार्यशाला के चतुर्थ दिवस के अवसर पर उपस्थित मुख्य वक्ता को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।
मुख्य वक्ता डॉ. अनुभूति झा ने “रिसर्च मेथोडोलोजी ” के तहत जैव सूचना विज्ञान विषय पर शोधकर्ताओं को बड़े डेटासेट में ऐसे पैटर्न की पहचान करने में मदद की बात कहते हुए कहा कि बड़ी मात्रा में जैविक डेटा, जैसे डीएनए और अमीनो एसिड अनुक्रमों का विश्लेषण करने में सहायता करता है और बायोइंफॉर्मेटिक्स जीव विज्ञान के एक नया क्षेत्र के रूप में आज विकसित हुआ है ।
वहीं डॉ. झा ने जैवसूचना विज्ञान, जैविक डेटा को फ़िल्टर करने, अनुक्रमित करने और वर्गीकृत करने के लिए कंप्यूटर प्रोग्राम और सॉफ्टवेयर उपकरण का उपयोग किया जा सकता है । साथ ही जैवसूचना विज्ञान का उपयोग जीनोम अनुक्रमण में करते है ताकि शोधकर्ताओं को मानव जीनोम को समझने में मदद मिल सके । और भविष्य में शोधकर्ताओं को वैयक्तिकृत चिकित्सा बनाने में मार्गदर्शन करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रगति नोन्हारे व आभार व्यक्त विजय कुमार ने किया । कार्यशाला में कमला महाविद्यालय और साइंस महाविद्यालय के विद्यार्थीयों ने सहभागिता दी । महाविद्यालय के प्राध्यापक मोहित साहू, आकांक्षा रामटेके का विशेष सहयोग रहा एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
