धान का उठाव ना होने या बारदाने की कमी से खरीदी हो सकती है प्रभावित
राजनांदगांव पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने आज सोमनी स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और धान खरीदी की व्यवस्था को परखा । सोमनी में किसानों ने अभिषेक सिंह से धान खरीदी में हो रही अव्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट कराया, एक किसान ने सरकार की इस बात पर शिकायत की की पटवारी ने 36 बोरा धान की रिपोर्ट बनाई जबकि उसके पास 45 बोरा धान था, मंडी उसे सिर्फ 36 बोरा का ही टोकन दिया गया है,सभी किसानों ने बताया कि प्रमुख समस्या धान तौलाई दोपहर 12:00 बजे शुरू होती है, जिसके कारण बहुत कम समय मिल पाता है,बारदाने अभी तो है, परन्तु आगे 3 दिनों के बाद तकलीफ हो सकती है । किसानों ने बताया कि बारदाने की कमी से दो-तीन दिनों के धान खरीदी प्रभावित हो सकती है, साथ ही धान का उठाव भी नहीं हो रहा है जिसके कारण भी खरीदी बंद हो सकती है। श्री अभिषेक सिंह जी ने व्यवस्थापक को बारीकी से धान खरीदी में सावधानी बरतने के उपाय समझाएं,इस दौराम भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव,जिला जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, अशोक देवांगन, कोमलसिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, लीलाधर साहू,मनोज साहू, मधु साहू, देवकुमारी साहू, प्रतीक्षा भंडारी, बलराम निर्मलकर, रमेश चंद्राकर,तेजराम देवांगन, खेमदास साहू, मनहरण साहू, महेश साहू, कृष्णकुमार दास , गोविंद देवांगन, जितेंद्र साहू ,हेमदेव साहू, खिलेश्वर साहू, अजय साहू , मुकेश चंद्राकर, शत्रुघन मानिकपुरी,तुलसीराम खुटयरे, योगेश निर्मलकर,चैन सिंह साहू ,रमन सिंह राजपूत, कृष्णा बरोड़ा, श्रीमती तोमिन लोऊतरे, लेखराम, भुनेश्वर साहू, जीवराखन साहू, रामविलास साहू, बंटी भाटिया, योगेश खत्री, गौतम लालवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
