राजनांदगांव दिग्विजय कॉलेज के भाषा-साहित्य विभाग द्वारा भारतीय साहित्य का वैश्विक स्वरूप, चिंतन एवं विमर्श विषय पर अंतर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 13 फरवरी से की जाएगी। यह संगोष्ठी तीन दिवसीय 15 फरवरी तक चलेगी जिसमें भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, देश-प्रदेश के साहित्यकार शिरकत करेंगे। तीनों दिन अलग-अलग अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। रोज 2 सत्र में शोध संगोष्ठी होगी। दिग्विजय कॉलेज प्रबंधन द्वारा इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
