
राजनांदगांव । राष्ट्रवाद की संकल्पना का प्रचार करनेऔर लोकतंत्र की हत्या करने वालो के विरोध की प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ ।भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सुदूर वनांचल ब्लॉक साल्हेवारा एवम गंडई मंडल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी ने उक्त उदगार व्यक्त किये।श्री गांधी ने भारतीय जनता पार्टी एवम हमारा दायित्व विषय पर प्रशिक्षण शिविर में कहा कि कांग्रेस ने भारत की जनता को सर्वदा आजादी दिलाने का श्रेय ले कर भावुक किया और उस भावुकता का पूरा राजनीतिक लाभ भी लिया और लंबे समय तक सत्ता में बनी रही किन्तु उसने सत्ता का सर्वदा दुरूपयोग किया और भारत को विकास से दूर रखा और जब जनता कांग्रेस का विरोध करने लगी तो बौखलाहट में आपातकाल लगा दिया जिसमें सारे विरोधी राजनीतिक दल के सदस्यों को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या कर दी ,इसी असन्तोष की पृष्ठभूमि से भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ जिसने संघर्ष के पश्चात आज सत्तासीन हुई।श्री गांधी ने कहा कि 2014 में मोदी जी के बाद भारत की राजनीति में व्यापक बदलाव हुआ है अब भारत बड़े और कड़े निर्णय लेने में सक्षम हुवा है और विश्व पटल पर दुनिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण राष्ट्र के रूप में उभरा है मोदी जी ने धारा 370 का समापन किया है,श्री राम मंदिर के निर्माण की पृष्ठभूमि तैयार की है ,ट्रिपल तलाक कानून को खत्म किया है और पाकिस्तान में घुस कर सैनिको की शहादत का बदला लिया है। अब भारत नवनिर्माण की ओर बढ़ा है और भारत विश्वगुरू बन रहा है।श्री गांधी ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार को उखाड़ने का संकल्प भी कराया और पुनः भाजपा को छत्तीसगढ़ में सत्तासीन कराना है इसके लिये तैयार रहने का आव्हान भी किया।
