रायपुर । वरिष्ठ पत्रकार धनंजय वर्मा की माता श्रीमती सुमित्रा वर्मा (78 वर्ष) का रविवार रात निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 10 फरवरी, सोमवार, दोपहर 12 बजे, महादेव घाट मुक्तिधाम में किया गया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, महासचिव डॉ. वैभव शिव पाण्डेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, अरविंद सोनवानी सहित सभी सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
