राजनांदगांव । धरपकड़ अभियान के तहत चिखली पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़कर कार्यवाई की है। पुलिस सुत्रों के अनुसार आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए शांत एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस सक्रिय है। जिसके तहत अवैध शराब बिक्री, असामाजिकतत्व, गुंडा बदमाशों के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। कार्यवाई अभियान के तहत 8 फरवरी की रात चिखली पुलिस ने बाजार चौक ग्राम बोरी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखे आरोपी आकाश उर्फ कोको यादव 24 साल को पकड़कर उसके कब्जे से 20 पौवा जम्मू स्पेशल शराब बरामद कर कार्यवाई की है। पुलिस द्वारा जिले भर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। आए दिन पुलिस द्वारा कार्यवाई की जा रही है
