राजनांदगांव| दिग्विजय स्टेडियम में 12 फरवरी से योग प्रशिक्षण केंद्र शुरू होगा। दिग्विजय स्टेडियम के मैनेजर रणविजय प्रताप सिंह ने बताया दिग्विजय स्टेडियम समिति के अध्यक्ष कलेक्टर संजय अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी ज्वाइंट कलेक्टर व एसडीएम खेमलाल वर्मा के निर्देशन में केन्द्र खुलेगा। इसमें बिहार स्कूल ऑफ योगा मुंगेर के योग शिक्षक सुबह छह बजे 1 घंटे तक निशुल्क योग प्रशिक्षण देंगे।
