मामले पर कांग्रेस के राजनीतिक दबाव के चलते जांच को टाला जा रहा
बड़े नाम सामने आने के कारण मामला दबाया जा रहा
राजनांदगांव। दिग्विजय कॉलेज में हुए एडमिशन घोटाले पर युवा नेता शिवम यादव अभी भी अक्रामक रूख अख्तियार किये हुए है जहां अभी तक राजनीतिक दबाव के चलते जांच कमेटी का गठन नहीं हुआ है एवं मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिस की जा रही है वहीं इस मामले को लेकर युवाओं का प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनंादगांव विधायक डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी डॉ. रमन सिंह को दी गई अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की एवं तत्काल मामले को संज्ञान में लेने एवं जंाच कमेटी की मांग पूरी करने की बात कही ।

ज्ञात हो कि इस वर्ष दिग्विजय कॉलेज के एडमिशन में जमकर भर्राशाही हुई है एवं इसके दायरे में प्राचार्य समस्त विभागाध्यक्ष एवं कांग्रेस के बड़े नेताओं का नाम सामने आ रहा है जिसमें दबाव में आकर भारी गडबड़ी हुई एवं इतना बड़ा घोटाला किया गया जिसमें लगभग 1200 बच्चों को अपनी सीट गवानी पड़ी अगर मामले की जंाच हुई तो और भी बड़े नाम सामने आयेंगे जिसमें सरकार बैकफुट पर आ जायेगी इसी वजह से जांच नहीं होने के लिए पूरी जोर आजमाईश कांग्रेसियों द्वद्वारा की जा रही है वहीं युवा नेता शिवम यादव भी पीछे नहीं हट रहे एवं इस मुद्दे पर जांच की मांग को लेकर आन्दोलन प्रदर्शन,ज्ञापन, शिकायत सभी माध्यमों से मांग कर चुके है उनका कहना है अगर 15 दिनों में जांच नहीं हुई तो उन्हें कोर्ट का रास्ता खटखटाना पड़ेगा एवं आर पार की लड़ाई हेतु कांग्रेसी एवं कॉलेज प्रशासन तैयार रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्रनेता शुभम देवांगन , विकास साहू, शुभम प्रजापति एवं अन्य उपस्थित थे।
