राजनांदगांव– अप्रवासी भारतीय द्वारा शादीशुदा होते हुए भी छल पूर्वक दूसरी शादी की गई वह इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता द्वारा इसकी रिपोर्ट थाना डोगरगांव में कराई गई जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता ने थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अर्जुनी निवासी शैलेंद्र साहू,पिता हीरालाल साहू,जो पीड़िता के परिवार को अमेरिका में नौकरी करना व कुंवारा होना बताया था, जिस पर परिवार की रजामंदी से 9 दिसंबर को पीड़िता की शादी सामाजिक रीति- रिवाज से आरोपी शैलेंद्र साहू के साथ संपन्न हुई।

शादी के 2 दिन बाद पीड़िता व उसके परिवार को जानकारी मिली कि आरोपी पहले से शादीशुदा है तथा उसके दो बच्चे हैं।तत्पश्चात पीड़िता द्वारा थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट करने पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्र . 294/2020 धारा 498 – ए , 418 , 420 , 494 , 376 , 34 भादवि. पंजीबद्ध किया गया।डी . श्रवण,पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, जयप्रकाश बढ़ई , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,डोंगरगढ़, घनश्याम कामड़े , एसडीओपी अं.चौकी के मार्गदर्शन में निरीक्षक के.पी.मरकाम थाना प्रभारी डोंगरगांव व स्टाफ द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी शैलेंद्र साहू तथा अन्य आरोपियों घनश्याम साहू, हीरालाल साहू,श्रीमती हेमवती साहू , साकिन अर्जुनी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
