राजनांदगांव 14 दिसम्बर। निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक द्वारा आज वार्ड नं. 25, 39 व 42 का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय यादव को सफाई में आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुये सफाई में लापरवाही बरतने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
आयुक्त कौशिक द्वारा वार्ड नं. 25, 39 व 42 के दिग्विजय कालेज रोड, गौरव पथ, दुर्गा टाकीज रोड आदि क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और रोड की नियमित सफाई, नाली नाला की सफाई कर कचरा तुरन्त उठाने के निर्देश दिये। साथ ही सडक के किनारे कचरा जमा होने पर उन्हें तत्काल उठाने, किनारे में कटीली झाडिया को काटकर साफ सफाई करने के निर्देश दिये।

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि सफाई संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करे। प्रतिदिन वार्ड चपरासी, सफाई दरोगा एवं स्वच्छता निरीक्षक अपने अपने क्षेत्रों में मानिटरिंग करें और उसकी रिर्पोट स्वास्थ्य अधिकारी को दे। इसके अलावा निर्धारित समय तक सफाई कार्य कराये। लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही करे। आयुक्त श्री कौशिक ने गौरव पथ में गंदगी पाये जाने पर संबंधित ठेकेदार गुरूकुल शिक्षण सेवा संस्थान को नोटिस जारी कर 10 प्रतिशत की राशि कटौती करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिये।
इसी प्रकार दरगाह के पास रानी सागर पार से कचरा नहीं निकालने पर नराजगी व्यक्त करते हुये तरंत कचरा निकालने निर्देशित किये। पुराना दुर्गा टाकिज के आगे रिक्त भूमि में कचरा एकत्रीत होने पर उसे उठाने के निर्देश दियें और कचरा डालने वालों पर कार्यवाही करने निर्देशित कियें। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य में लापरवाही बरदास्त नहीं की जायेगी। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में उच्च स्थान प्राप्त करने सभी को मिलकर कार्य करना है। उन्होंने साफ सफाई के संबंध में लोगों को समझाईस देने एवं डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले गाडी में ही कचरा डालने की भी लोगों को समझाईस देवे।
