राजनांदगांव – 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी राजनांदगांव द्वारा कमान अधिकारी के निर्देशन एवं प्राचार्या डॉ. श्रीमती बीएन मेश्राम की प्रेरणा से शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए। महाविद्यालय में स्थित महंत राजा दिग्विजय दास एवं त्रिवेणी परिसर में स्थित हिन्दी के सुविख्यात साहित्यकारों की प्रतिमाओं की सफाई की एवं महाविद्यालय परिसर व त्रिवेणी परिसर में पलोगगिंग का कार्यक्रम किया गया। कोविड-19 से जागरूकता के लिए हाथ धुलाई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमे कैडेटो के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों ने भी नियमानुसार हस्त प्रक्षालन किया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी मेजर किरण लता दामले के साथ कैडेट्स सम्मिलित रहें।
