डोंगरगांव : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए नामांकन जोरो पर है हर एक पंचायत एवं जनपद क्षेत्रो से प्रत्याशी नामांकन एवं टिकट के लिए भरपूर दम लगा रहे है। प्रत्याशियों एवं ग्रामीणों मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के दिग्गज नेता के रूप मे जाने जाने वाले भेलस साहू ने भी जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 घोरदा से जनपद सदस्य के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 के अंतर्गत घोरदा, बुद्धूभरदा, किरगी, बनहरादी ग्राम शामिल है जंहा के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग भेलस साहू को हमेशा से रहा है, गौरतलब है की इसी क्षेत्र मे भेलस साहू 3 पंच वर्षीय ग्राम बुद्धूभरदा से सरपंच, एवं पानी पंचायत के अध्यक्ष रह चुके है इनके सरपंच रहते ग्राम पंचायत मे विकास एवं उन्नति भरपूर देखने को मिली साथ ही इनकी पत्नी प्रीति भेलस साहू भी इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ जनपद अध्यक्ष रह चुकी है। अपनी कार्य कुशलता एवं सालो का अनुभव एवं संचालन भेलस साहू को निश्चय ही इस चुनाव मे काफ़ी धनात्मक साबित होगा।भेलस साहू के नामांकन पूर्व क्षेत्र के पंचायतो मे त्यौहार का माहौल देखने को मिला। प्रत्याशी से अधिक उत्सुखता ग्रामीणों मे देखा गया। ग्रामीणों के उत्साह एवं सहयोग को देखते हुए प्रत्याशी निश्चित विजय की ओर अग्रसर दिखाई दे रहे है।
