Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिये निगम की टीम ने की कार्यवाही

राजनांदगांव : प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिये निगम की टीम ने की कार्यवाही

18

मोहारा फ्लाई ओव्हर के नीचे अभियान चलाकर 24 ठेला, खोमचा व चखना सेन्टर पर5 हजार 4 सौ रूपये जुर्माना लगा, 6 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक की जप्ती

राजनांदगांव। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने सख्ती बरतते हुये नगर निगम की टीम  अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करने वाले दुकानदारों पर प्रतिदिन कार्यवाही कर रही है। इसी कडी मंे आज निगम का स्वास्थ्य अमला मोहारा फ्लाई ओव्हर के नीचे अभियान चलाकर 24 ठेला खोमचा एवं चखना सेन्टर पर कार्यवाही कर डिस्पोजल ग्लास, चम्मच, पानी पाउच, की जप्ती कर 5 हजार 4 सौ रूपये जुर्माना वसूल कर 6 किलो पालिथिन जप्त किये। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडा रूख अपना रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम भी अभियान चलाकर प्रतिदिन प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is b74a8a7c-4ae3-4c15-8626-4adbd3475b83-1024x771.jpg

निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कार्यवाही के संबंध में कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन सहित पशु पक्षियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये शासन निर्देश के अनुक्रम में एवं कलेक्टर व प्रशासक संजय अग्रवाल के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवाही कर रहे हैै। कार्यवाही की कडी में आज मोहारा फ्लाई ओव्हर के नीचे पान ठेला, होटल, चखना सेन्टर के 24 ठेला गुमटी में निगम का स्वास्थ्य अमला दबिश देकर 5 हजार 4 सौ रूपये जुर्माना लगा 6 किलो पालिथीन जप्त किये। जप्ती की कडी में 15 रीम डिस्पोजल ग्लास, चम्मच तथा 4 बोरी पानी पाउच भी जप्त किया गया। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे, साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि स्वच्छता अपनाये व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे।

Previous articleराजनांदगांव : सफाई का हाल जानने आयुक्त आज सुबह सनसिटी, पुराना बस स्टैण्ड, जी.ई.रोड में भ्रमण कर बस स्टैंड में कचरा फैलाने पर की कार्यवाही
Next articleमध्यप्रदेश, मेडिकल और फार्मास्यूटिकल मेन्यूफेक्चरिंग का नया हब बनेगा :मुख्यमंत्री डॉ. यादव