Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : सफाई का हाल जानने आयुक्त आज सुबह सनसिटी, पुराना बस...

राजनांदगांव : सफाई का हाल जानने आयुक्त आज सुबह सनसिटी, पुराना बस स्टैण्ड, जी.ई.रोड में भ्रमण कर बस स्टैंड में कचरा फैलाने पर की कार्यवाही

22

सनसिटी में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की कालोनी वासियों से ली जानकारी

रेवाडीह कांजी हाउस देख साफ सफाई रखने, चारा पानी की पर्याप्त भंडारण के दिये निर्देश

राजनांदगांव। शहर में बेहतर साफ सफाई, प्रतिबंधित प्लांस्टिक पर बैन लगाने, मलमा व अन्य समान रख यातायात बाधित करने तथा कचरा फैलाने रोक लगाने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा स्वयं शहर में सुबह घुम रहे है। इसी कडी में आज उन्होंने सनसिटी, पुराना बस स्टैण्ड एवं जी.ई.रोड में साफ सफाई का जायजा लेकर झिल्ली पन्नी का उपयोंग करने पर तथा कचरा फैलाने पर कार्यवाही करनें स्वास्थ्य अमला को निर्देशित किये। वही रेवाडीह कांजी हाउस का निरीक्षण कर सुचारू संचालन के निर्देश दिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is 75f21e5e-b227-4b76-a0f9-2905e09f0778-576x1024.jpg

सनसिटी में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने सफाई का जायजा लेकर कालोनी वासियों से रूबरू हो साफ सफाई की जानकारी लेकर डोर टू डोर कचरा संग्रहण की जानकारी ली। कालोनी वासियों ने कहा कि साफ सफाई बराबर होती है, कचरा लेने भी आते है पर कभी लेट हो जाता है। आयुक्त ने कालोनी वासियों से अलग अलग कचरा देने तथा नियमित रूप से युजर चार्ज देने कहा। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा से कहा कि साफ सफाई के अलावा कचरा संग्रहण के लिये गाडी बढ़ावे।
पुराना बस स्टैण्ड में सफाई का निरीक्षण कर बस स्टैण्ड व उसके आस पास प्रतिदिन साफ सफाई करने, नाली निकाल कचरा उठाने निर्देशित किये। उन्होंने बजरंग होटल तथा बस स्टैण्ड के दुकानदारों व ठेला खोमचा वालो से दुकान सीमा में लगाने, झिल्ली पन्नी का उपयोग नहीं करने, कचरा नहीं फैलाने समझाईस दिये, वही बजरंग होटल के बाजू महोबिया पान ठेला पर कचरा फैलाने 5 सौ रूपये जुर्माना लगाया गया। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने, पानी की पर्याप्त उपलब्धता रखने, पोताई कराने के निर्देश संचालक को दिये।
जी.ई.रोड में साफ सफाई देख आयुक्त ने आम्बेडकर चौक फ्लाई ओव्हर के नीचे होटल, ठेला खोमचा वालो को साफ सफाई रखने अपना दुकान किनारे व्यवस्थित लगाने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि गंदगी फैलाने, झिल्ली पन्नी का उपयोग करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। रेवाडीह में कांजी हाउस निरीक्षण के दौरान मवेशियों की संख्या की जानकारी लेकर छुडाने के दौरान शुल्क पर्ची की जानकारी लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कांजी हाउस में साफ सफाई रखा जावे और मवेशियों के लिये दाना पानी की पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने कहा।

Previous articleमोहन सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति का इंतजार कर रहे जनप्रतिनिधियों को दिया झटका
Next articleराजनांदगांव : प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिये निगम की टीम ने की कार्यवाही