राजनांदगांव। आज रेंगाकठेरा में घुमका युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव के नेतृत्व में राजनांदगांव लोकसभा के संसाद संतोष पांडे का पुतला दहन किया गया। सांसद पाण्डेय द्वारा किसानों को नक्सल, वामपंथी व असामाजिक तत्व बोल कर किसानों का अपमान किया गया। युवा कांग्रेस ने संसाद से किसानों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग किया। कार्यक्रम में किशोर वर्मा, अमित सिंह राजपूत, पप्पू नेताम, शुभम वैष्णव, उग्रसेन साहू, राजेश शान, महेन्द्र सिन्हा, तारकेश्वर जांगड़े, राजू सिन्हा, गणेश वर्मा, थानेश्वर कुर्रे सहित युवा कांग्रेस के आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
