Home छत्तीसगढ़ CG : हाथी के शावक की मौत…

CG : हाथी के शावक की मौत…

13

रायगढ़।  जिले से हाथी के मौत का मामला सामने आया है। यहां के मुसबहरी डेम में एक 2 साल के हाथी शावक की मौत हो गई। झुंड से भटक कर शावक दलदल में फंस गया था।

पिछले कुछ महीनों से हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। यह पूरा मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में पानीखेत का है। 

वन विभाग के अधिकारी हाथियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिर भी एक और शावक हाथी की मौत हो गई। कुछ दिन पहले भी इसी डेम में एक हाथी शावक की मौत हुई थी।

इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ वन मंडल की टीम मौके पर पहुंची।

Previous articleराजनांदगांव : नाम निर्देशन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
Next articleजेसी मिल श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान के प्रयास अंतिम दौर में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव