मानव मंदिर चौक में पूर्व सांसद व एसडीएम के निर्देशन में बांटा मास्क
राजनांदगांव :- कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राजनांदगांव में लोगों को मास्क पहनने के लिए कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट ) के सदस्यों ने राजनांदगांव में जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की । इस अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए पूर्व सांसद अशोक शर्मा ने मानव मंदिर चौक व जयस्तंभ चौक में लोगों तथा दुकानदारों को मास्क वितरित कर इस महामारी से सतर्क रहने हेतु समझाइश दी, कैट के सदस्यों ने जो लोग मास्क नहीं पहने थे उन्हें कहा कि आप लोग बिना मास्क के घर से बाहर ना निकले तथा दुकानदारों से कहा कि मास्क पहनकर ही ग्राहकों को सामान देवें और ग्राहकों को भी मास्क पहनने हेतु प्रेरित करें। कैट राजनांदगांव ने 10000 मास्क बांटने का लक्ष्य रखा है इस अभियान को तब तक जारी रखेंगे जब तक लोग स्वस्फूर्त मास्क लगाना न चालू कर दें इस मास्क वितरण कार्यक्रम में एसडीएम मुकेश रावटे तहसीलदार रमेश मोरे के साथ ही कैट के अशोक मोदी, गुरमुखदास वाधवा, शरद अग्रवाल, राजा मखीजा रेखचंद जैन, मनोज बैद, हरीश मोटलानी व गिरधारी पंजवानी आदि ने सक्र्रिय भागीदारी निभाई । उपरोक्त जानकारी कैट प्रवक्ता रेख चंद जैन द्वारा दी गई है
