दंतेवाड़ा- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गुरुवार को CRPF जवानों ने 7 किलो का IED विस्फोटक बरामद किया है। यह विस्फोटक नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए लगा रखा था। जवान वहां पर सड़क निर्माण और रास्ते के बहाली कार्य में लगे हुए हैं। मामला अरनपुर क्षेत्र के कोंडासवाली का है।
जानकारी के मुताबिक, कमारगुड़ा में CRPF कैंप खुलने के बाद जवान कोंडासवली से आगे जगरगुंडा तक 8 किमी सड़क बहाली के कार्य में लगे हुए हैं। इसी दौरान उन्हें 7 किलो का IED विस्फोटक बरामद हुआ। इसे तार से जोड़कर मिट्टी में दबाया गया था। इसी दौरान CRPF 231वीं बटालियन के जवानों ने इसे बरामद कर लिया।
कोंडासवली क्षेत्र में लगातार IED विस्फोटक मिलने का सिलसिला जारी है। तीन दिन पहले भी CRPF 231वीं बटालियन के टूआईसी संजय कुमार अपनी टीम के साथ सर्चिंग पर थे। तब भी 5 किलो के IED बरामद हुआ था। कोंडासांवली के आगे कमारगुड़ा में कैंप खुला है। इस कैंप के खुलने की खबर नक्सलियों ने इलाके में IED का जाल बिछाकर रखा है। अब तक 200 किलो IED बरामद कर चुकी है।
