राजनांदगांव- बिना मास्क लगाये घूमने वालों के लिए प्रशासन ने यहां अनोखा अभियान चलाया हुआ है। राजनांदगांव में शासन-प्रशासन के द्वारा कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करने लोगों से लगातार अपील की जा रही है, इसके बावजूद शहर में कई लोग बिना मास्क लगाये घूम रहे हैं। अब ऐसे लोगों को पकड़ कर उनका कोरोना जांच किया जा रहा है।
राजनांदगांव शहर में बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए बीते दिनों प्रशासन ने यहां जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मास्क लगाने सहित कोरोना के नियमों का पालन करने की हिदायत दी थी। इस रैली में कलेक्टर, एसपी स्वयं शामिल होकर लोगों को जागरूक करते हुए मास्क लगाने की समझाईश दी थी। इसके बावजूद शहर में बिना मस्क लगाए कई लोग घूम रहे हैं। शहर के अधिकांश लोग अब भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। वहीं सर्दी-खासी जैसे लक्ष्ण होने पर लोग कोरोना जांच कराने से भी डर रहे हैं। यही कारण है कि शहर में लगातार कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे हैं। बिना मास्क लगाए घूमने वालों पर चलानी कार्रवाई भी की गई, इसके बावजूद भी लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने एक नया अभियान शुरू किया है। जिसके तहत शहर की सड़कों पर अब बिना मास्क लगाए घूमने वालों को रोककर मोबाइल वैन के जरिए उनका उसी स्थान पर कोरोनावायरस की जांच की जा रही है। मोतीपुर क्षेत्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर संदीप सिंह सोनी का कहना है कि बार-बार हिदायत देने के बाद भी मास्क नहीं लगाने वाले लोगों को रोकर उनका कोरोना जांच किया जा रहा है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भी बिना मास्क कई लोग शहर में घूमते नजर आ रहे हैं, वहीं कोरोना होने के बाद और होकर ठीक होने के बाद भी बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों की भी शहर में कमी नहीं है। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है जिसके चलते कोरोना के मरीज शहर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दीपावली पूर्व शहर में प्रतिदिन 8-10 की संख्या में ही मरीज मिल रही थी अब यह आंकड़ा प्रतिदिन 70-80 तक पहुंच रहा है। वहीं जिलेभर में लगभग 200 सौ मरीज मिल रहे हैं। इसके बावजूद बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोग कोरोना जांच के लिए भी सामने नहीं आते हैं। ऐसे में मोबाइल वैन के जरिए अब उनका चैक चैराहों में ही कोरोना जांच करने का अभियान प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे हैं। इस अभियान को और गति देते हुए अब शहर के हर क्षेत्र में जो भी बिना मास्क लगाएं घूमते दिखाई देगा उसकी कोरोना की जाएगी। उम्मीद है कि कोरोना जांच के भय से ही लोग मास्क लगाना शुरू करेंगे और मास्क लगाने से कोरोना का फैलाव भी रुकेगा।
