Home छत्तीसगढ़ CG : कलेक्टर ने सुचारू रूप से धान खरीदी जारी रखने प्रबंधकों...

CG : कलेक्टर ने सुचारू रूप से धान खरीदी जारी रखने प्रबंधकों को दिए निर्देश

16

कोंडागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गुरुवार को धान खरीदी के संबंध में खाद्य विभाग एवं सहकारिता विभाग सहित प्रबंधकों की जिला कार्यालय में बैठक ली।  कलेक्टर ने प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जिले के सभी खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी हो और किसी भी प्रकार से बाधित नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को धान उठाव नहीं करने वाले मिलर्स की जांच करने एवं आवश्यकतानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर धान रखने की आवश्यक व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने प्रबंधकों से उनके खरीदी केन्द्रों में धान की खरीदी, उठाव और टोकन की जानकारी ली, साथ ही उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए।

Previous articleCG : कॉम्प्लेक्स में वारदात, भीख मांगने वाली महिला की लाश मिली
Next articleआज से पीथमपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच जलाया जाएगा यूनियन कार्बाइड का कचरा