राजनांदगांव — अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ मुम्बई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एयरपोर्ट रोड इन्दौर में 28 एवं 29 दिसम्बर 2024 को संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी की पूजा अर्चना स्तुति से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पं. योगेन्द्र महंत पूर्व राज्यमंत्री दर्जा म.प्र. शासन , इन्दौर समिति के तत्वावधान में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम संचालन करते हुए भुवनेश वैष्णव राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बैरागी समाज के विभिन्न प्रदेशों से आए वैष्णव जन का उनके अहम योगदान को अवगत कराते हुए अतिथियों द्वारा सम्मान किया जाने की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में वैष्णव समाज संगठन में एकजुटता सक्रियता लाने छुईखदान राजा परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जे के वैष्णव का मोमेंट प्रतीक चिन्ह, पुष्पगुच्छ भेंट कर माला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं पं. योगेन्द्र महंत राष्ट्रीय अधिवेशन संयोजक ने सम्मानित किया। वैष्णव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जे के वैष्णव ने फरवरी मार्च 2025 में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाने हेतु जानकारी देते हुए सहमति प्रदान करने अपील किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक इन्दौर में छत्तीसगढ़ से राघवेन्द्र दास वैष्णव को युवा वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनयन किया गया एवं बधाई शुभकामनाएं देते हुए माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव ओ पी बैरागी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुलाल बैरागी भोपाल, सुनील वैष्णव, गोपाल वैष्णव पूर्व मीडिया प्रभारी , प्रशांत महंत, धीरज वैष्णव, प्रकाश वैष्णव, कृष्णा बैरागी दशरथ शर्मा, मनोहर बैरागी ,कमल बैरागी, बंटी बैरागी देपालपुर , गुड्डा ,योगेश, अनिल देवमुरार, गिरधर वैष्णव,नरेश वैद्य, महेशचंद्र शर्मा, चान्दनी बैरागी महासचिव, नीलिमा बैरागी, लतारानी वैष्णव छत्तीसगढ़ , निशा शर्मा, श्रेया वैष्णव, अंजना अग्रावत, विद्या वैष्णव , सुनील रामावत, रामेश्वर वैष्णव, बद्रीप्रसाद अग्रावत, गजानन्द रामावत, भुवनेश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में वैष्णव जन शामिल रहे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में श्री वैष्णव बैरागी समाज संघ एवं व्यापक वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समाज इन्दौर द्वारा सन् 2025 के कैलेंडर का एवं वैष्णव प्रभा पुस्तक का विमोचन कर उपस्थित सदस्यों को भेंट में किया गया। आभार प्रदर्शन ओ पी बैरागी राष्ट्रीय महासचिव ने किया। देशभर से आए वैष्णव जन ने सफल कार्यक्रम आयोजन हेतु पं.योगेन्द्र महंत इन्दौर समिति की प्रशंसा किया।
