विधायक विनय भगत, कलेक्टर एवं एसपी हुए शामिल
जशपुरनगर- समर्पित चाईल्ड लाईन जशपुर के द्वारा चाईल्ड दोस्ती सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत् 14 से 20 नवम्बर तक यह दोस्ती सप्ताह का आयोजन संचालित की जा रही है। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज हस्ताक्षर अभियान का बस स्टैण्ड में आयोजित की गई । जिसमें विधायक विनय भगत, कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक बालाजी राव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री उनैजा खातुन अंसारी, तहसीलदार, लक्ष्मण राठिया, सुबेदार सौरभ चंद्राकर एवं अन्य नगारिकों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर अपना योगदान दिया।
चाईल्ड लाईन जशपुर के द्वारा 14 नवम्बर बाल दिवस के दिन से ही चाईल्ड लाईन से दोस्ती कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। जिसके अंतर्गत जनजागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम भाषण, साफ-सफाई अभियान मानव तस्करी के रोकथाम, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्र हेतु जागरूक भी किया गया है। इस कार्यक्रम में चाईन्ल लाईन की केन्द्राध्यक्ष सुश्री अंजना देवी, अधीक्षिका मनीषा छाबड़ा, लीाजवंती साय, जयंती, सहित अन्य चाईल्ड लाईन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
