राजनांदगांव। खैरागढ़ के छुईखदान थाना अंतर्गत ग्राम जोम में आधी रात अज्ञात हत्यारों ने माँ-बेटी का सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी है. मृतकों का नाम कुंज बाई जंघेल पति स्व.सालिक राम जंघेल 75 साल व उसकी 40 वर्षीय पुत्री चंद्रिका जंघेल बताया जा रहा है. पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है बताया जा रहा है कि भाई ने ही मां बेटी को मौत के घाट उतारा है।

मिली जानकारी के अनुसार आधी रात मृतिका के मकान में घुसकर हत्या करने की नियत से माँ-बेटी का सिर बुरी तरह कुचल दिया है. घटना की जानकारी जैसे हो ग्रामीणों को मिली, ग्रामीणों ने छुईखदान पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और पुलिस जांच और तफ्तीश में जुटी गई। बताया जा रहा है कि मृतिका कुंज बाई जंघेल व उसकी बेटी चंद्रिका जंघेल दोनों ही एक ही घर में रहते थे, कुंज बाई के पति का देहांत हो चुका है । वहीं चंद्रिका अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही है. दोनों की हत्या के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने संदेही के रूप में हरिहर जंघेल को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की। हत्या के बाद दोनों मृतिकाओं का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हरिहर चंदेल पिता कामता प्रसाद जंघेल उम्र 30 वर्ष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है आरोपी ने बताया कि चंद्रिका का किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध था । इसी को लेकर चंद्रिका और आरोपी हरिहर जंघेल के बीच कई बार विवाद हुआ था और विवाद इतना बढ़ गया था कि आरोपी हरिहर ने व्हील पाना लेकर मां बेटी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी से खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
