राजनांदगांव/मोहला – प्रेम प्रसंग के चलते युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व 5 माह की गर्भवती होने पर फरार हो जाने वाला आरोपी अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी उत्तम कुमार भुआर्य पिता बोधन सिंह भुआर्य उम्र 22 साल निवासी चन्दनबिहरी थाना मोहला को मोहला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे ढाबा चिचोला से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया तथा पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया ।आरोपी को धारा 376 व 4, 6, 9(ठ) पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
