मेरठ. हस्तिनापुर में पूर्व विधायक और भाजपा नेता ने दीपावली के मौके पर लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर डाली। यही नहीं भाजपा नेता ने अपने बेटे से फायरिंग का वीडियो भी बनवाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कानूनी तौर पर लाइसेंसी पिस्टल, बंदूक आदि से हर्ष की फायरिंग की इजाजत नहीं है। पूर्व विधायक इस मामले में फंस सकते हैं।
जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपाल काली ने दीपावली पर पटाखों के बैन होने का बहाना लेकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और अपने आवास के बाहर आकर फायरिंग की। पूर्व विधायक ने अपने बेटे से इस हवाई फायरिंग का वीडियो भी बनवाया। इसके बाद भाजपा नेता ने फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर भी पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले ही जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज हो सकता है। लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल आत्म रक्षा में ही किया जा सकता है, उसके भी कई नियम हैं, जिनका पालन जरूरी है। हवाई फायरिंग की कतई इजाजत नहीं है।
