राजनांदगांव । प्रतिवर्षानुसार की भांति इस वर्ष भी शहर सतनामी समाज सेवा समिति गुरूघासीदास चौक नंदई मार्ग राजनांदगांव से सत्यमूर्ति परम पूज्य संत शिरोमणी सद्गुरू बाबा गुरूघासीदास जी की २६८वीं जयंती महोत्सव हर्षाेल्लास से मनाया जायेगा। चार दिवसीय सतनाम महोत्सव के तहत दिनांक १६/१२/२०२४ दिन सोमवार को स्कूली छात्र छात्राओं का सामान्य ज्ञान, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता, दिनांक १७/१२/२०२४ मंगलवार को मिनीमाता कल्याणी महिला मंडल द्वारा महिलाओं का विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता, दिनांक १८/१२/२०२४ बुधवार सुबह ९ बजे से भजन कीर्तन व पंथी प्रदर्शन का आयोजन होगा दोपहर २ बजे से गुरूघासीदास धर्मशाला सतनाम धाम प्रांगण से सात श्वेत ध्वजाधारियों की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा, सतनाम रथ, झांकी एवं पंथी दल के साथ निकाली जायेगी जो नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर सतनाम धाम पहुँचेगी। संध्या ६ बजे पंथी नृत्य अतिथि स्वागत समाज में विशेष सहयोग देने वाले युग एवं बुजूर्गों का सम्मान किया जायेगा। रात्रि ९ बजे से रंग-तरंग कार्यक्रम का मंचन होगा। दिनांक १९/१२/२०२४ दिन गुरूवार को रात्रिकालिन सांस्कृतिक कार्यक्रम पे्रम के बंधना संचालिका निकिता टंडन का आयोजन रात्रि ९ बजे से प्रारंभ होगा।
समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र राय ने सतनामी समाज के लोगों को उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
यह जानकारी सचिव मनीष भारती द्वारा दी गई।
