इस दिवाली में जरूरतमंद लोगों कि मदद कर भाईचारे से मनाएं त्यौहार
राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज अहमद ( पप्पू ) ने शहर सहित प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिवाली का पर्व ना केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार का ना केवल महत्व ही है बल्कि इतिहास भी है। दिवाली के दिन ना केवल श्रीराम अयोध्या लौटे थे बल्कि इस दिन मां दुर्गा ने काली का रूप लिया था, भगवान महावीर को मोक्ष की प्राप्ति की प्राप्ति हुई।
अहमद ने आगे कहा कि पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रामक से लोग काफी डरे हुए हैं ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक काम धंधा रोजी रोटी में विकराल समस्या रूप पैदा होते जा रहे हैं। ऐसे विषम परिस्थिति में लोगों की जान को बचाने के लिए स्वास्थ विभाग, पुलिस विभाग व नगर पालिका निगम अमला सहित अन्य अति आवश्यक सेवाएं विभाग निगम व जिला प्रशासन से कंधे से कंधे मिलाकर कोरोना वायरस संक्रमण में लोगों की जान को बचाने में लगे हुए हैं । ऐसे विषम परिस्थिति में छत्तीसगढ़ सहित राजनंदगांव जिले वासियों कोरोना वायरस संक्रामक से बचते हुए हिंदू पर्व दीपावली को आपसी भाईचारा शांतिप्रिय के साथ मनाने की अपील किए हैं। तथा जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पटाखे फोड़ने के साथ निगम प्रशासन व जिला प्रशासन को सहयोग की अपील की है तथा अधिक आवाज वाले पटाखे व किसी भी भगवान की चित्र वाले पटाखे नहीं फोड़ने की भी अपील किए हैं । साथ-साथ उन्होंने कहा कि इस दिवाली में जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए त्यौहार आपसी भाईचारे से मनाएं ।
