* राजनांदगांव। प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव जी के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजेश खंडेकर के नेतृत्व में गुरु घासीदास बाबा अलंकरण 2020 का पुरस्कार नहीं देने पर छत्तीसगढ़ शासन के विरुद्ध एक दिवसीय धरना ज्ञापन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश खांडेकर ने बताया कि बाबा घासीदास अलंकरण पुरस्कार 2020 के सरकार के द्वारा घोषणा नहीं किए जाने पर समाज के लोगों में भारी आक्रोश है और इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए आज सरकार को जगाने के लिए धरने कार्यक्रम के पश्चात प्रशासन के नाम से ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रमुख रुप से उपस्थित थे राजेश खंडेकर, तरुण लहरवानी, आकाश चोपड़ा, विजय राय, सुखलाल धारगावे, जीडी वैष्णव, संजय रात्रे, विजय राय,आशीष डोंगरे, डीपी सुखदेवे आदि उपस्थित थे।
