राजनांदगांव 07 नवम्बर । जिला पंचायत राजनांदगांव की संचार एवं संकर्म समिति की बैठक 9 नवम्बर को आयोजित की गई है। बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक में वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2020-21 में विभागवार स्वीकृत निर्माण कार्यो एवं विभागवार गत 5 वर्षों से अपूर्ण कार्यो की अद्यतन स्थिति की जानकारी एवं समीक्षा की जाएगी।
