नयी 108 एम्बुलेन्स सेवा के लिये विधायक ने जताया सीएम एवं विभागीय मंत्री का आभार
वर्तमान समय में वनांचल क्षेत्र समेत सभी लोग कोरोना महामारी से लड रहे है। जिसमे वनांचल क्षेत्र के विधायक इन्द्र शाह मंडावी ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी एस सिंहदेव से अनुरोध करके क्षेत्रवासीयों को नयी सौगात दिलवाई है। स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं मे मोहला समेत औंधी मे 108 वाहन को सम्मिलित किया गया है, जिसका उदघाटन मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी के द्वारा किया गया। 108 एम्बुलेंस सेवा को सी एच सी मोहला और पी एच सी औंधी के लिये उदघाटन किया गया है। इन्द्रशाह मंडावी के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री से विडियों काॅल के माध्यम से जुडकर लाइव उदघाटन किया गया। और विधायक इन्द्र शाह मंडावी व जनपद पंचायत मानपुर के अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी ने स्वयं ही 108 वाहन को चलाकर भी देखा ।
इस अवसर पर विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी एस सिंहदेव का आभार व्यक्त किया जिनके द्वारा मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में यह नई 108 एम्बुलेन्स सेवा उपलब्ध करायी गई है। इस उद्घाटन कार्यक्रम में जनपद पंचायत मोहला अध्यक्ष लग्नु चन्द्रवंशी व उपाध्यक्ष गमिता लोनहारे, जनपद पंचायत मानपुर अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, स्वास्थ्य विभाग मोहला से डॉ. एस आर मण्डावी, डॉ सीमा ठाकुर, डॉ. देवेश ठाकुर, बी.पी.एम.संतोष चंदेल, संजय जैन समाज सेवी, विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिगंने, महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मीना मांझी, जनपद पंचायत सदस्य नोहरूराम कुमेटी, ग्राम पंचायत मोहला की सरपंच सरस्वती ठाकुर, उपसरपंच अब्दुल खालिक खान, सुरजीत सिंग ठाकुर, यूवा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय राजपूत सचिव ऐश्वर्य सदानंद शेण्डे, समेत पी एस तरार निज सहायक एवं समस्त सी एच सी स्टाफ तथा समस्त 108 स्टाफ उपस्थित रहे।
