० कलेक्टर को पत्र सौपा जनपद सीईओ और लेखापाल पर जाँच कर कार्यवाही की मांग रखी
राजनांदगांव । जनपद पंचायत राजनांदगांव में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जनपद पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में किया गया। बैठक में जनपद पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं लेखापाल के द्वारा किए गए अनियमितता की जांच को सामान्य प्रशासन समिति के बैठक दिनांक 20 अगस्त 2020 को सामग्री क्रय हेतु राशि का अनुमोदन प्रस्ताव में रखा गया था। जिसे सामान्य प्रशासन समिति द्वारा सर्व सम्मति से सामग्री का अधिक मूल्य होने के कारण उक्त अनुमोदन नहीं किया एवं भुगतान में रोक लगाने सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसे मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोपाल प्रसाद कवर एवं लेखापाल उत्तम कुमार वासनिक द्वारा भुगतान किया गया ।उक्त भुगतान की जानकारी सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 5 नवंबर 2020को बताया गया एवं सामान्य प्रशासन समिति का जो भी प्रस्ताव( निर्णय) होता है । जिसका अवहेलना कर कार्य किया जाता है ।

इस पर राजनांदगांव जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी, उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, सभापति आमिन खान, ओम प्रकाश साहू, टीकू साहू ,मनीष धनकर ,श्रीमती हनसा सिन्हा, खिलेश्वरी साहू ने कलेक्टर टीके वर्मा को पत्र सौपते हुए कहा कि जनपद सीईओ गोपाल सिंह कंवर एवं लेखापाल उत्तम कुमार वासनिक द्वारा सामग्री क्रय एवं किया गया है बिंदुवार जांच कर दंडात्मक कार्यवाही किया जावे की मांग रखी गई है एवं लेखापाल उत्तम कुमार वासनिक का प्रभार तत्काल किसी अन्य लिपिक को सौपने हेतु सामान्य प्रशासन समिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जांच उपरांत जनपद पंचायत राजनांदगांव से हटाये जाए की मांग रखी है।

