राजनांदगांव 06 नवम्बर। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आकांक्षी जिलों की विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम एवं नीति आयोग फेलो सुश्री ज्योति सिंह उपस्थित थे।
इस मौके पर नीति आयोग के सीईओ ने आकांक्षी जिलों के लिए निर्धारित संकेतक की समीक्षा की और महत्वपूर्ण संकेतक पर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यों में महत्वपूर्ण प्रगति, आने वाली चुनौतियां, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास, अधोसंरचना सभी महत्वपूर्ण संकेतक पर प्रदेश के सभी आकांक्षी जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा की।
