राजनंदगांव- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनंदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज राजनांदगांव पहुंचे, जहां उन्होंने अपने विधायक कार्यालय में बैठकर आम जनता की समस्या सुनी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर राजनंदगांव पहुंचे। रमन सिंह ने अपने विधानसभा कार्यालय में बैठकर आम जनता की समस्याएं सुनी। आम जनता से मुलाकात के लिए डॉक्टर रमन सिंह ने अपने विधानसभा कार्यालय की शुरुआत पहले ही कर दी थी लेकिन कोरोना के चलते वह अपने कार्यालय में बैठकर आम जनता से मुलाकात नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में अपने दो दिवसीय प्रवास पर राजनंदगांव पहुंचने के बाद डॉक्टर रमन सिंह ने अपने विधानसभा कार्यालय में बैठकर शहर की जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने कहा कि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए लोगों से मुलाकात करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कोरोना से जंग में राजनांदगांव शहर के समाजसेवियों की तारीफ करते हुए डाॅ. रमन सिंह ने ऐसे कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने आज कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। धान खरीदी के मुद्दे को लेकर डाॅ. रमन सिंह कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था और भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब उन्होंने ने मुझे पत्र लिखकर एक नम्बर से धान खरीदी होना चाहिए कहा था नहीं तो किसानों की सफल बर्बाद हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि हमने तो 1 नवम्बर से धान खरीदी किया है अब भूपेश मुख्यमंत्री है तो उन्हें किसानों की चिंता कर 1 नवम्बर से धान खरीदी करनी चाहिए थी।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास के माध्यम से अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों की सौंगाते भी देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण ईलाकों के दौरे पर रहेंगे।
