Home छत्तीसगढ़ CG : रायपुर में जोन कार्यालय के पास मिली लाश

CG : रायपुर में जोन कार्यालय के पास मिली लाश

26

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक बार फिर आज अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है. रायपुर नगर निगम के जोन-4 कार्यालय के सामने एक बुजुर्ग की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. आशंका जताई जा रही है कि ठंड के कारण उनकी जान गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति की लाश सड़क किनारे पड़ी हुई है. डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच में पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है. पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग सड़क किनारे सोया करता था, और ठंड की वजह से उसकी मौत हुई हो सकती है. शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं. फिलहाल, मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का मानना है कि वह घुमंतू किस्म का व्यक्ति था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Previous articleमध्य प्रदेश पुलिस अब केस डायरी ऑनलाइन कोर्ट में भेजेगी, इन जिलों में चालू हुई व्यवस्था
Next articleCG : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 29 को, 250 पद भरे जाएंगे