० पंजीकृत अभ्यर्थियों को आने-जाने के लिए निःशुल्क बस सुविधा का भी मिलेगा लाभ
राजनांदगांव। शहर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था प्राइड एकेडमी द्वारा आगामी 18 जनवरी को आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को देखते हुए दो दिवसीय निःशुल्क मॉडल परीक्षा आयोजित की जा रही है, ताकि अभ्यर्थियों की बेहतर तैयारी हो सके और ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन उक्त प्रवेश परीक्षा में हो सके, जिसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि के पूर्व जल्द से जल्द पंजीयन कराना आवश्यक है। पंजीयन करने के लिए 6264556190 से दूरभाष क्रमांक पर संपर्क किया जा सकता है। पंजीयन कराने वाले अभ्यर्थियों के आने-जाने के लिए निःशुल्क बस की सुविधा भी संस्था द्वारा प्रदान की जा रही है।
