राजनांदगांव 03 नवम्बर । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 1 जनवरी 2021 के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में चर्चा के लिए 5 नवम्बर 2020 को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 30 में बैठक आयोजित की गई है।
