राजनांदगांव 03 नवम्बर 2020। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज 4 नवम्बर को राजनांदगांव आएंगे। मंत्री डॉ. डहरिया रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे राजनांदगांव पहुंचेगे। मंत्री डॉ. डहरिया दोपहर 2 बजे मोहारा स्थित नवीन पानी टंकी व जल परिशोधन गृह का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मंत्री डॉ. डहरिया दोपहर 3 बजे कार द्वारा दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे।
