राजनांदगांव, शास. दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एल. दामले के निर्देशन में एवं गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शबनम खान के मार्गदर्शन में गणित विभाग द्वारा “अल्गेब्रिक टोपोलॉजी एंड एप्लीकेशन्स” पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विनोद कुमार पाठक, प्राचार्य, शास. महाविद्यालय, धमतरी उपस्थित हुये।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. हेमंत कुमार साव ने डॉ. विनोद कुमार पाठक से विद्यार्थियों का परिचय करवाया तथा इसके पश्चात् ने डॉ. के. के. देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन तथा समुचित विकास हेतु समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है |
व्याख्यान की शुरुआत करते हुए डॉ. विनोद कुमार पाठक ने गणित के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को “अल्गेब्रिक टोपोलॉजी एंड एप्लीकेशन्स” पर अपना व्याख्यान दिया तथा अपने व्याख्यान में डॉ. विनोद कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को रेलवे, पी. एस. सी., एस. एस. सी., बैंकिंग, पोस्ट ऑफिस एवं विभिन्न परीक्षायो की तैयारी किस प्रकार की जाये इसकी जानकारी प्रदान की | साथ ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया | मंच सञ्चालन डॉ. हेमंत कुमार साव और आभार ज्ञापन डॉ. कविता साकुरे द्वारा किया गया |
इस व्याख्यान रवि साहू, एम.एस.सी. पूर्व एवं अंतिम गणित के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।
