Home छत्तीसगढ़ CG : उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् 3 दिव्यांग छात्र को दी गई...

CG : उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् 3 दिव्यांग छात्र को दी गई प्रोत्साहन राशि

9

दुर्ग । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना क्षितिज अपार संभावनाएं के तहत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् 03 दिव्यांग छात्र क्रमशः हितेश कुमार जोशी और हेमंत कुमार साहू को 6-6 हजार रूपए तथा निशार अहमद को 12 हजार रूपए उच्च शिक्षा प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया। इसी प्रकार 12वीं कक्षा में दिव्यांग श्रेणी में जिले के प्रवीण्य सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्रा कुमारी खुशी कुम्भकार को 5 हजार रूपए राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अमित परिहार एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous articleCG : विकास के लिए महत्वपूर्ण कारक है सुशासन
Next articleराजनांदगांव : विद्यार्थियों में निहित प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने एवं कमियों को दूर करने का करें प्रयास – कलेक्टर