Home छत्तीसगढ़ CG : अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में युवक...

CG : अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत, 

30

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम सकरी में बलौदाबाजार से पलारी जाने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार बलौदाबाजार से पलारी की ओर जा रहा था, तभी डीएवी स्कूल सकरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया।

इस घटना में स्कूटी पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Previous articleCG : बिना बिल के लाखों की गुटखा सप्लाई, ट्रक पकड़ाया
Next articleविजयपुर में 77.76 प्रतिशत एवं बुधनी में 77.07 प्रतिशत मतदान हुआ