Home छत्तीसगढ़ CG : बिना बिल के लाखों की गुटखा सप्लाई, ट्रक पकड़ाया

CG : बिना बिल के लाखों की गुटखा सप्लाई, ट्रक पकड़ाया

33

दुर्ग। दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रक पकड़ा, जिसमें गुटखा लदा हुआ था। ड्राइवर के पास इसका कोई बिल बाउचर नहीं भी था। लेकिन किसी का फोन आते ही गाड़ी को छोड़ दिया गया। वहीं, दुर्ग पुलिस मामले की जानकारी होने से ही मना कर रही है।

मंगलवार की रात 7.30 बजे रेड सिग्नल जंप करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा था। उस ट्रक में अवैध तरीके से जर्दायुक्त गुटखा लोड था। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक को ट्रैफिक टावर नेहरू नगर में खड़ा करा दिया है।

जब ट्रक के ड्राइवर पंकज से पूछा गया तो उसने बताया कि, वो ट्रक में निजी कंपनी का गुटखा लोड कर ले जा रहा है। लेकिन वो बिल नहीं दिखा सका। उसने बताया कि, उसे कोई बिल नहीं दिया गया है। उसने ट्रैफिक पुलिस को भी यहीं बात बताई थी। लेकिन पुलिस उसे पकड़कर ट्रैफिक थाने ले गई।

Previous articleCG : रोजाना 25 लोगों को काट रहे आवारा कुत्ते,
Next articleCG : अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत,