राजनांदगांव। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों के छात्र डेविड साहू का चयन राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस में हुआ है। कक्षा नवीं में अध्ययनरत् उक्त छात्र आरंभ से ही खेल में अव्वल रहा है उन्होंने विद्यालय के प्रतिष्ठित क्रीडा अधिकारी अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में टेबल टेनिस खेल में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से सभी को गौरवान्वित किया है।
ज्ञात हो कि शाला के क्रीडा अधिकारी के मार्गदर्शन में विद्यालय के अन्य कई विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर खेल में अपनी पहचान बना चुके हैं। इस अवसर पर छात्र डेविड साहू एवं उनके माता.पिता को शाला प्रबंधन द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
आगामी 15 नवंबर को महाराष्ट्र ;सिल्वासाद्ध में आयोजित खेल प्रतियोगिता में छात्र द्वारा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी।
