Home छत्तीसगढ़ CG : रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास चोर गैंग एक्टिव

CG : रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास चोर गैंग एक्टिव

19

रायपुर और आसपास के रेलवे स्टेशन के इलाकों में चोर गैंग एक्टिव है। यह चोरों का गैंग रेलवे स्टेशन के आस-पास झुंड बनाकर रहते हैं, फिर भीख मांगने के बहाने आसपास के घरों की रेकी कर चोरी करते हैं। मंदिर हसौद पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गुढ़ियारी और टिकरापारा में भी चोरी की थी।

दरअसल, पुष्पा वर्मा ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, वो मंदिरहसौद क्षेत्र में स्थित मकान में रहती है। 11 नवंबर की सुबह 8 बजे ताला लगाकर वो चाबी मेट के नीचे रखकर चली गई। करीब 11:30 बजे जब उनकी बेटी घर वापस लौटी तो देखा कि घर में चोरी हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर के आलमारी में रखा मंगलसूत्र और सोने चांदी के जेवरात गायब थे।

इस मामले में मंदिर हसौद पुलिस ने जब आसपास के रिहायशी एरिया में पूछताछ की तो पता चला कि, कुछ भिखारी सुबह इलाके में घूमते देखे गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान किया। इसके बाद एक महिला सोनिया सोबर और युवक सागर सोबर को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया।

कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख के गहने बरामद कर लिए हैं।

Previous articleराजनांदगांव : खरीदी से पहले सख्ती… खैरागढ़ में 12 व्यापारियों से 627 कट्‌टा धान जब्त…
Next articleसिंहस्थ में तैनात होंगे 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, पुलिस में आरक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर तक के 26 हजार पद रिक्त