- शैक्षणिक भ्रमण के चौथे चरण में विद्यार्थियों में दिखा भारी उत्साह
राजनांदगांव। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने आज प्रात:काल मचानपार फार्म हाउस का अवलोकन किया जिसमें कक्षा चौथी के लगभग 90 बच्चों का दल एवं शिक्षकों ने इसका लाभ उठाया।
फार्म हाउस के संचालक राहुल टॉक का पूर्ण सहयोग मिला जहां बच्चों ने ताजी हरी शाक भाजी, फल-फूल आदि अनेक वस्तुओं के बारे में विस्तार से जाना। श्री टाँक ने बच्चों को आधुनिक तकनीक से की जाने वाली खेती को भी प्रयोगों के माध्यम से विस्तार से बताया। 70 एकड़ में फैले इस विस्तृत फार्म हाउस में हर प्रकार की सब्जियाँ, फल-फूल देखकर बच्चे उत्साहित थे और प्रकृति को करीब से देखकर आनंदित होकर भविष्य में उद्यानिकी एवं कृषि को व्यवसाय के रूप में चुनने का सुझाव दे रहे थे।

इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी।
