राजनांदगांव 27 अक्टूबर। शासन द्वारा 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2020 तक सतर्क भारत समृद्ध भारत विषय पर जागरूकता सप्ताह मानाये जाने के निर्देश प्राप्त हुये थे। निर्देश के अनुक्रम में आज 27 अक्टूबर को ईमानदारी पर प्रतिज्ञा लिया जाना था। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये सोसल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना इत्यादि सुरक्षात्माक उपायो को अपनाकर अपने अपने कक्ष में शपथ लेने निर्देश दिये गये थे।
निर्देश के अनुक्रम में आज 27 अक्टूबर मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने अपने कक्ष में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2020 के दिवस पर भ्रष्टाचार हमारे देश की आर्थिक राजनैतिक और सामाजिक प्रगति में बाधा बन रही है। जिसे मिटाने शपथ ली गई कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और और नियम का पालन करने, रिश्वत न ही लेने और न ही देने, सभी कार्यो को ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से जन हित में कार्य करने की शपथ ली गयी। साथ ही भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की उपयुक्त एजेन्सी को रिपोर्ट करने की भी शपथ ली गयी। इस अवसर पर उपायुक्त श्री सुदेश सिंह, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, स्थापना प्रभारी आर.बी. तिवारी, प्र. कार्यालय अधिक्षक अशोक चौबे आदि उपस्थित थे।
