डोंगरगांव । जु्आ एक्ट के तहत कार्रवाई जा रही है। दीप पर्व के दौरान नगर सहित अंचल के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस ने जुआरियों के िखलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 15 जुआरियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। उनके पास से लगभग 10 हजार रुपए नकद सहित बावन पत्ती तथा खेल में उपयोग दरी, टार्च आदि बरामद किया गया है।
मुखबिर से सूचना मिली कि समीपस्थ ग्राम चिचदो में तालाब के पार में कुछ लोग ताशपत्ती पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। मौके से पांच लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों में गुरुदयाल साहू, भूषण साहू, संतोष कुमार कंवर, हिरामन कंवर, उमेश कुमार ठाकरे, तथा गीतेश कंवर सभी निवासी ग्राम चिचदो शामिल थे। उनके पास से कुल 3480 रुपए नगद, दो नग प्लास्टिक बोरी, मोमबत्ती तथा 52 पत्ती बरामद किया गया। इसी प्रकार एक अन्य कार्रवाई में नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत भाठापारा मटिया में एक बाड़ी के अंदर जुआ खेल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।
पकड़े गए लोगों में राकेश निषाद, धर्मेन्द्र साहू, पवन उर्फ दिनेश साहू, मनीष मंडावी, मंगलुराम साहू, मुकेश निषाद तथा दिग्विजय साहू सभी निवासी मटिया हैं, उनके पास से नकदी 3500 रुपए जब्त किए गए। इसके अलावा एक अन्य कार्यवाही में मटिया स्थित शीतला मंदिर के सामने जुआ खेल रहे राजेश साहू, धर्मेन्द्र नायक तथा ओंकार साहू सभी निवासी मटिया को पकड़ा गया। उनके पास से नगदी 2050 रुपए बरामद किए गए। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जु्आ एक्ट के तहत कार्रवाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जुआ के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
